रामकुमार यादव महाविद्यालय में आप का स्वागत है

  •   Manager Message
           फूलचन्द्र यादव
         9451774735
  • रामकुमार यादव महाविद्यालय की स्थापना जनवरी 2015 को हुई थी। यह संस्था रामकुमार यादव शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान ग्राम व पोस्ट बनकेगाँव तहसील कादीपुर जिला सुल्तानपुर उ.प्र. द्वारा संचालित किया जाता है। यह संस्था बेहतर सुविधाओं के साथ सुसज्जित है। हमारा उद्देश्य पाठ्यक्रम में सुधार और हमारे उच्च योग्य शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना है। जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके, जो राष्ट्रभक्ति से ओत - प्रोत हो, तथा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, एंव आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो तथा जो जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके और उसका जीवन सामाजिक कुरीतियों, शोषण एंव अन्याय से मुक्त कराकर राष्ट्र जीवन को समरस, सुसम्पन्न एंव सुसंस्कृत बनाने के लिए समर्पित हो।

Welcome to Ram Kumar Yadav Mahavidyalaya

  •   Principal Message
            डॉ. राम सकल
         9125548734
  • आज का युग वैश्वीकरण का युग है| अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर भारत की अस्मिता बनाने के लिए, भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करना और उसके शाश्वत मूल्यों को जीवन में ग्रहण करना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है| शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जो हमें बचपन से लेकर बृद्धावस्था तक अनुशासित, संयमित और प्रगतिशील बनाये रखती है| शिक्षा से मनन शक्ति, चेतना, सद्बुद्धि, विचारशीलता तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है| महाविद्यालय व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र होते है| व्यक्तित्व का निर्माण विचार एंव विवेक के जागृत हुए बिना असंभव है|